फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relief for City Residents: Now Deposit Taxes at Your Local Zonal Office

Saharanpur News: महानगरवासियों को राहत, अब अपने जोनल ऑफिस में ही जमा कराएं टैक्स

Sat, 18 Apr 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Relief for City Residents: Now Deposit Taxes at Your Local Zonal Office
सहारनपुर। महानगरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें टैक्स जमा कराने या जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अपने क्षेत्र के जोनल ऑफिस में यह काम करा सकते हैं। नगर निगम ने जोनल व्यवस्था को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। तीनों जोनल ऑफिस/सुविधा केंद्र से कामकाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में तीन जोनल ऑफिस बनाए गए हैं, जो नुमाइश कैंप, हकीकतनगर और मनोहरपुर में हैं। इनके अलावा एक मुख्य जोनल ऑफिस नगर निगम परिसर में बनाया गया है।
विज्ञापन

जोनल ऑफिस का यह फायदा होगा कि अब निगम से कई-कई किमी दूर रहने वाले लोगों को यहां चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह अपने क्षेत्र के जोनल ऑफिस में निगम से संबंधित कामकाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल ऑफिस से संबंधित वार्ड भी निर्धारित कर दिए गए हैं। यानी किस वार्ड के लोग किस जोनल ऑफिस में काम के लिए जाएंगे। नुमाइश कैंप स्थित ऑफिस से 33, मनोहरपुर स्थित ऑफिस से 25 और हकीकतनगर स्थित ऑफिस से 15 वार्ड जोड़े गए हैं। अब इन जोनल ऑफिस से काम-काज शुरू कर दिया गया है। अब यहां पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कार्य कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed