फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Released from police ran down from the roof, death

पुलिस से छूटकर भागा, छत से गिरा, मौत

Sun, 05 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 05 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
 खानकाह चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात संदिग्ध रुप से घूम रहे एक व्यक्ति पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। पड़ोस में ही जब उसका सत्यापन करने के लिए पुलिस कर्मी पहुंचे तो वह छत से कूदकर भागने लगा। इसी दौरान छत गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। मेरठ में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात करीब पौने तीन बजे खानकाह पुलिस चौकी के सिपाही राशिद और मुजम्मिल दारुल उलूम वक्फ मार्ग पर गश्त कर रहे थे। जब वह इस्लामिया डिग्री कॉलेज के गेट पर पहुंचे तो एक व्यक्ति संदिग्ध रुप से खड़ा मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सामने वाले मकान में किराये पर रहता है।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि करने के लिए पुलिसकर्मियों ने मकान मालिक लताफत अली को जगाया। वह उससे बात ही कर रहे थे कि संदिग्ध व्यक्ति भागकर छत पर चढ़ गया और मकान की छत पर रखी ईंटों में उलझकर सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत ही पुलिसकर्मियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत में उसे वहां से भी मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सवेरे उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि लताफत अली ने पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति से जान पहचान होने से इंकार किया है।

व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी जेब से केवल बीड़ी का बंडल और एक माचिस ही मिली। पहचान संबंधी कोई दस्तावेज उसके पास नहीं था। उम्र करीब 35 वर्ष और वह सफेद कुर्ता पाजामा पहने था। सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने उसकी फोटो डालकर शिनाख्त के प्रयास कराए। लेकिन अभी तक किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की है। 

  पुलिस के सामने खड़े किए कई सवाल
रात के पौने तीन बजे सुनसान इलाके में खड़ा व्यक्ति कौन था और उसका मकसद क्या था? यह राज उसकी मौत के साथ भले ही दफन हो गया। मगर पुलिस के लिए इसकी जांच करना बेहद जरुरी है। क्योंकि डेढ़ माह पूर्व ही देवबंद से आतंकी गतिविधियों में एक युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखने के आरोप में अप्रैल माह में दिल्ली पुलिस ने मोहल्ला अब्दुलहक (टपरी) से शाकिर नामक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार खुफिया एजेंसियों के अधिकारी और पुलिस संदिग्धों पर पैनी नजर रखे हुए है।


शुक्रवार की रात दारुल उलूम वक्फ मार्ग पर पुलिस पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति का छत से कूद जाना हैरान करने वाला है। यह बेहद नाजुक मामला है। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed