{"_id":"682b79535e67aae5260e18fc","slug":"release-gambusia-fish-in-ponds-to-eliminate-mosquitoes-special-secretary-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-149800-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों के खात्मे के लिए तालाबों में छोड़ें गंबूसिया मछली : विशेष सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों के खात्मे के लिए तालाबों में छोड़ें गंबूसिया मछली : विशेष सचिव
Tue, 20 May 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 20 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते विशेष सचिव नगर
सहारनपुर। विशेष सचिव नगर विकास विभाग महेंद्र बहादुर सिंह ने मच्छरों के खात्मे के लिए तालाबों में गंबूसिया मछली छोड़ने के निर्देश दिए। वह सर्किट हाउस सभागार में बैठक ले रहे थे। उन्होंने सभी नगर निकायों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सभी नालों, नालियों की सफाई कराने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो। अतिक्रमण वाले स्थानों पर अभियान चलाकर स्थानीय लोगों से वार्ता कर अतिक्रमण हटाया जाए। अधिशासी अधिकारी प्रतिदिन क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखें एवं कमियों को चिह्नित करते हुए उन्हें दूर कराएं। निर्देश दिए कि नालों के आसपास कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। वर्षा से पहले कार्ययोजना तैयार कर नालों की साफ-सफाई कराई जाए।
नालों में कूड़ा डालने वालों पर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। नालों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। तालाबों में गंबूसिया मछली का पालन किया जाए। यह भी कहा कि समस्या आने से पहले ही उनके निस्तारण की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। बेहतर साफ-सफाई एवं जनपद को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरि, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार और तीनों जनपदों के अधिशासी अधिकारी रहे।