{"_id":"690e3ee3b71bdd8d830f0e04","slug":"relatives-clashed-with-sticks-seven-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-162484-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रिश्तेदारों में चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रिश्तेदारों में चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल
Sat, 08 Nov 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। गांव संगमौर में सहारनपुर से विवाहिता को लेने आए मायकेवालों की किसी बात को लेकर सुसराल पक्ष के साथ कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है।
शुक्रवार को ग्राम चक सराय थाना देहात कोतवाली निवासी अनवर ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिजनों के साथ गांव महेश्वरी कला में एक शादी समारोह में गए थे। इसी बीच वह निकट के गांव संगमौर में अपनी बहन को लेने पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई तथा दोनों ओर से लाठी डंडे में धारदार हथियार चल पड़े। संघर्ष में एक पक्ष के अफजल, तौसीफ, अनवर, मुबारिक, मुनव्वर घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के आसिफ एवं रहमान उर्फ नोमान घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को तितर बितर किया। घायलों को सीएचसी सुल्तानपुर में मेडिकल के लिए भेज दिया। चिकित्सकों ने अफजल एवं तौसीफ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण पर भेज दिया। अभी तक किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।