{"_id":"64e3aef22240a90e9c0ad504","slug":"rehearsal-of-ramlila-staging-will-start-from-september-27-in-deoband-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1295-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवबंद में 27 सितंबर से शुरू होगा रामलीला मंचन का रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवबंद में 27 सितंबर से शुरू होगा रामलीला मंचन का रिहर्सल
Tue, 22 Aug 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
श्री विष्णु कला मंडल (रामलीला कमेटी) की बैठक में अक्टूबर माह में आरंभ होने वाले रामलीला मंचन को लेकर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला मंचन से पूर्व 27 सितंबर को रिहर्सल होगा।
विज्ञापन
रविवार की रात श्री बूढ़े बाबा की समाधि मंदिर पर बैठक में रामलीला कमेटी के मंडल प्रभारी बृजेश कंसल एवं अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि दो अक्टूबर को धर्म ध्वज की स्थापना होगी। पांच अक्टूबर को बल्ली पूजन होगा और 9 अक्टूबर से श्री रामलीला का मंचन विधिवत रूप से प्रारंभ होगा। इसके लिए 27 सितंबर से रिहर्सल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
रामलीला मंडल के संचालक बलवंत मित्तल ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं। सनातन धर्म में श्री राम से जुड़ा हर कार्य महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक अनुष्ठानों में रामलीला का मंचन सबसे बड़ा धार्मिक कार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर श्री राम बरात का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष रामलीला मंचन में जन आकर्षण बढ़ाने के लिए अनेक प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
अध्यक्षता कमेटी प्रबंधक अजय बंसल व संचालन गगन मित्तल ने किया। बैठक में अरुण गोयल, अशोक शर्मा, सचिन शर्मा, प्रवीण गर्ग, तुषार मित्तल, राहुल मित्तल, भरत शर्मा, रोहित मित्तल व चीनू मित्तल आदि रहे।