{"_id":"6483779d5a46f2ca620d05a6","slug":"registration-started-for-admission-in-class-six-in-sports-colleges-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3915-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शुरू हुए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शुरू हुए पंजीकरण
Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी लखनऊ के अधीन संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2023-24 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया छह जून से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को कैसे पंजीकरण करना है इसके लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी को वेबसाइट khelsathi.in/application/onlineAdmission या काॅलेज वेबसाइट sportscollegelko.in पर लिंक को सेलेक्ट करके निर्धारित प्रक्रिया में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी दिए हुए क्यूआर कोड को स्कैन करके पंजीकरण विंडो पर सीधा जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की फोटो, हस्ताक्षर, कक्षा पांच की मार्कशीट, आधार कार्ड अथवा रजिस्ट्रार द्वारा निर्गत जन्मतिथि प्रमाण-पत्र अथवा स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की छायाप्रति लगानी होगी। उन्होंने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु एक अप्रैल 2023 को नाै से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भी बताया कि पंजीकरण संबंधी तमाम जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
तीन व चार जुलाई को होगी चयन परीक्षा
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में तीन जुलाई को प्रात: छह बजे से बालक और बालिकाओं की वाॅलीबाल और बैडमिंटन, बालकों की क्रिकेट व फुटबॉल, बालिकाओं की जूडो की प्रारंभिक चयन परीक्षा होगी। चार जुलाई को बालक और बालिकाओं की हॉकी, जिम्नास्टिक और कुश्ती, बालकों की एथलेटिक्स, कबड्डी और तैराकी की प्रारंभिक परीक्षा होगी।