फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registration for OTS begins, first phase candidates will get more benefits

Saharanpur News: ओटीएस के लिए पंजीकरण शुरू, पहले चरण वालों को मिलेगा अधिक लाभ

Thu, 09 Nov 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Registration for OTS begins, first phase candidates will get more benefits
सहारनपुर। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना के तहत बुधवार से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले चरण में पंजीकरण कराने वालों को सरचार्ज में अधिक लाभ मिलेगा। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 1,87,246 उपभोक्ताओं पर 10 अरब 93 करोड़ 56 लाख 22 हजार रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि उनके कार्य क्षेत्र में तीन डिवीजन आते हैं, जिनमें विद्युत वितरण खंड द्वितीय सहारनपुर, नकुड़ और रामपुर मनिहारान हैं। इनमें घरेलू बकायेदार उपभोक्ता 1,52,828, वाणिज्यिक उपभोक्ता 5302, निजी संस्थान 122, निजी नलकूप के 28,743 और औद्योगिक के 251 उपभोक्ता बकायेदार हैं। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना में पहले चरण का पंजीकरण बुधवार से शुरू हो गया है, जो 30 नवंबर तक होगा। दूसरा चरण एक से 15 दिसंबर और तीसरा चरण 16 से 31 दिसंबर तक चलेगा। एक किलोवाट के घरेलू उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान करने पर शत-प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed