फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Register till 26 October for admission in postgraduate

स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 26 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

Thu, 20 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Register till 26 October for admission in postgraduate
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फिर से खोल दिए हैं। दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। दाखिले तीन और चार नवंबर को होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि स्नातकोत्तर (पीजी) पाठयक्रमों (बीपीएड व एमपीएड को छोड़कर) में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पुन: 20 से 26 अक्तूबर तक के लिए खोले गए हैं, जिससे वंचित युवा पंजीकरण कराते हुए दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें। सभी पुराने व नए पंजीकृत, लेकिन अप्रवेशित अभ्यर्थी भी अपनी लॉगिन आईडी से 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक ब्लैंक ऑफर लेटर डाउनलोड करके उसमें अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी महाविद्यालय (जहां सीट रिक्त हो) भरकर महाविद्यालय में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक जमा करा सकेंगे। साथ ही उन्हें अभ्यर्थी प्रति (स्टूडेंट कॉपी) प्राप्त करनी होगी। महाविद्यालय जमा किए गए ब्लैंक ऑफर लेटर से रिक्त सीटों के सापेक्ष आरक्षण के नियमानुसार दो नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। इसके बाद तीन और चार नवंबर को प्रवेश करेंगे। संबंधित महाविद्यालय चार नवंबर तक प्रवेश पोर्टल पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सम्पुष्ट (कन्फर्म) अवश्य कर लें। प्रवेश का यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। महाविद्यालय बची हुई समस्त आरक्षित वर्ग की सीटों को भी चार नवंबर तक भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed