{"_id":"644d6e643ea803bf450a7f64","slug":"refund-of-those-who-made-advance-booking-in-roadways-buses-stuck-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1668-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रोडवेज की बसों में एडवांस बुकिंग कराने वालों का रिफंड फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रोडवेज की बसों में एडवांस बुकिंग कराने वालों का रिफंड फंसा
Sun, 30 Apr 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्री परेशान हैं। एक तो उनकी यात्रा अधर में लटक गई हैं, वहीं उनका रिफंड में फंस गया है। परिवहन निगम की वेबसाइट हैक होने के बाद से ऑनलाइन टिकट बुकिंग, निरस्तीकरण और रिफंड नहीं हो रहा है।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के सहारनपुर व मुजफ्फरनगर डिपो में 47 एसी बसों का बेड़ा है। इनके अलावा हाल ही में रोडवेज को राजधानी बसें मिली थीं। एसी और राजधानी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है। गर्मियों में यात्री एसी बसों से सफर करना अधिक पसंद करते हैं। परिवहन निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, हर महीने एसी व राजधानी बसों में 100 से 120 यात्री ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं।
बीते मंगलवार की रात रोडवेज की वेबसाइट को हैक हुई। जिसके बाद बाद से ऑनलाइन सेवाएं बंद हैं। चाहे टिकटों की बुकिंग, निरस्तीकरण हो या फिर यात्रियों का रिफंड वापस करना। आलम यह है कि इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनें भी चार दिन से बंद हैं। फिलहाल परिचालक मैनुअली टिकट बना रहे हैं। ऑनलाइन सेवाएं बंद होने से यात्रियों का सफर अधर में लटक गया। वहीं रिफंड के लिए भी उन्हें माथापच्ची करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
टाइम कीपर को नोटिस तो फोरमैन से मांगा स्पष्टीकरण
परिवहन निगम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक बरवेज बशीर ने कार्य में शिथिलता बरतने पर टाइम कीपरों (समयपाल) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जबकि फोरमैन से स्पष्टीकरण मांगा है। टाइम कीपर में पवन, रामचंद्र व सुभाष और फोरमैन में प्रेमपाल, पदम और नासिर गौरी हैं, जो सहारनपुर डिपो की कार्यशाला में कार्यरत हैं।