फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reflex on the carrier filled with tank

शीरे से भरा टैंकर कार पर पलटा

Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Reflex on the carrier filled with tank
कार पर पलटा टैंकर और बिखरा हुआ शीरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में रणखंडी रेलवे फाटक के समीप सोमवार को शीरे से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर कार पर गिर पड़ा। हादसे में जहां कार व एक बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार चालक समेत चार लोग घायल हो गई।
विज्ञापन


कार में फंसे लोगों को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं सड़क पर भारी मात्रा में शीरा बिखर जाने से लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज गति से आ रहा शीरे लेकर जा रहा टैंकर रणखंडी रेलवे फाटक के समीप मोड़ पर आते ही अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही कार पर पलट गया। जिससे कार के साथ-साथ एक बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कार में सवार बरला निवासी अमित उसके दो बच्चे और एक महिला घायल हो गए। कार में फंसे गंभीर घायल अमित को मौके पर एकत्र लोगों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला।


जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटवाया। सड़क पर भारी मात्रा में शीरा बिखर जाने से घंटों राहगीर भी परेशान रहे।

कई बाइक सवार तो शीरा में फिसलने से चोटिल भी हो गए। गंभीर घायल अमित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed