फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Red cards will be issued to criminals and mischievous elements

Saharanpur News: अपराधियों और शरारती तत्वों को जारी होंगे रेड कार्ड

Sun, 30 Apr 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Red cards will be issued to criminals and mischievous elements
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा चाक चौबंद करने में लगी है। इसके तहत रोजाना अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब अपराधियों और मुचलके में पाबंद शरारती तत्वों को रेड कार्ड जारी करेगी।
विज्ञापन


चार मई को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान होना है। रेड कार्ड के जरिए पुलिस शरारती तत्वों और अपराधियों को चेतावनी देगी। रेड कार्ड में अपराध, उसकी धारा और सजा के बारे में लिखा होगा। इसके साथ ही शरारती तत्वों को बताया जाएगा कि अगर उन्होंने कोई भी गलत हरकत की तो कार्ड में लिखे अपराधों और धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि सोमवार से रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। इसको लेकर जनपद के सभी 21 थानों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एक नजर पुलिस की कार्रवाई पर

-- 185 आरोपियों को जिला बदर किया गया। इनमें 67 गिरफ्तार हुए।

-- 30 हजार शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया

-- मादक पदार्थ और अवैध शराब के साथ 109 आरोपी पकड़े
-- 70 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई

-- 20 गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार किए

-- सात हजार वाहनों के चालान किए गए

-- नौ आरोपियों की जमानत निरस्त कराई

-- 464 शरारती तत्वों को पांच-पांच लाख के मुचलकों में पाबंद किया

-- 275 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed