फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Red and green marks will be identified for the patient

मौसम ने मारी पलटी, गंगोह में ओलावृष्टि

Thu, 14 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Red and green marks will be identified for the patient
गंगोह में पडे ओले - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिन में तपती गर्मी और अचानक शाम चार बजे मौसम ने पलटी मारी। सहारनपुर में काली घटाओं ने किसानों को डराया। जनपद के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई। गंगोह में ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन

मई में गर्मी का दोपहर में अहसास हुआ। सूरज की तपिश ने गर्मी के चरम की ओर बढ़ने का अहसास दिलाया पर शाम चार बजे अचानक जनपद का मौसम बदल गया। तेज हवाएं चली और काली घटाएं छा गई। बादल गरजने लगे। मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सहारनपुर में तेज हवाएं चली। काली घटनाएं घिरी जिसने किसानों के चेहरों पर शिकन पैदा कर दी। सरसावा में तेज हवाओं के साथ काले बादल उड़ गए। गंगोह में अचानक तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब बीस से तीस मिनट तक बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे यहां के किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओलावृष्टि होने से आम के बाग को नुकसान पहुंचा। हवाओं से घरों की छत पर रखे टैंक और टीन शेड तक उड़ गए। रामपुर मनिहारन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बेहट में बूंदाबांदी हुई। बड़गांव में तेज हवाएं चली और करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई।

बड़गांव में दिन में छाए अंधे के बाद होती बारिश

बड़गांव में दिन में छाए अंधे के बाद होती बारिश- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह क्षेत्र में ओलावृष्टि के दौरान पड़े ओले

गंगोह क्षेत्र में ओलावृष्टि के दौरान पड़े ओले- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed