फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Received 90 percent books till eighth, sent to schools

Saharanpur News: आठवीं तक की 90 फीसदी किताबें प्राप्त, विद्यालयों को भेजी

Mon, 24 Apr 2023 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Received 90 percent books till eighth, sent to schools
- जनपद में कक्षा दो से आठवीं तक के 1.90 लाख विद्यार्थी
विज्ञापन

- कक्षा एक में चल रहे हैं पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में कईं साल बाद 15 अप्रैल से पहले 90 प्रतिशत किताबें पहुंच गई हैं। ज्यादातर विद्यालयों ने उनका वितरण कर दिया है, जबकि कुछ विद्यालयों में वितरण होना बाकी है। अच्छी बात यह है कि किताबें आ जाने के बाद अब विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होता है, लेकिन बीते वर्षों में परिषदीय विद्यालयों की किताबें सितंबर और अक्तूबर माह तक आती थी। पूरी किताबें नहीं होने के कारण पठन पाठन ठीक से नहीं हो पाता था। लेकिन इस बार किताबें दो महीने पहले से ही आना शुरू हो गई थी। जिनमें से 60 फीसदी किताबें एक अप्रैल से पहले पहुंचा दी गई थी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक कृपाल मलिक ने बताया कि बीते वर्ष 2.45 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनके लिए करीब 20 लाख किताबें आई थी। इस बार कक्षा दो से आठ तक के 1.90 लाख विद्यार्थी हैं। कक्षा एक में पंजीकरण चल रहे हैं। इस बार लक्ष्य 2.45 लाख से अधिक का रखा गया है। इस बार कुल 20 लाख, 34 हजार 361 किताबें आनी हैं, जिनमें से 17 लाख 10 हजार 566 किताबें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किताबें बीआरसी और एनपीआरसी को भेजी गई थी, जहां से उनका वितरण सभी 1,438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही सभी राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों को किया जा रहा है। क्योंकि माध्यमिक विद्यालयों के आठवीं तक के विद्यार्थियों को भी किताबें बेसिक शिक्षा विभाग ही मुहैया कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed