{"_id":"588e2d2e4f1c1b844fe804b0","slug":"rebellion-in-sp-17-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में हुई बगावत, 17 ने दिए इस्तीफे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में हुई बगावत, 17 ने दिए इस्तीफे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
त्याग पत्र दिखाते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में सपा हाईकमान द्वारा देवबंद विधानसभा सीट पर माविया अली को प्रत्याशी बनाए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।
रविवार को सपा नगर अध्यक्ष तंजीम खान के नेतृत्व में कार्यकारिणी के 17 पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्यागपत्र देते हुए अखिलेश यादव के निर्णय को गलत बताया है।
सांपला रोड स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में नगराध्यक्ष तंजीम खान ने हाईकमान द्वारा घोषित प्रत्याशी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी राजेंद्र सिंह राणा के बलिदान को भूल गई है।
राजेंद्र सिंह राणा ने ही वर्ष 2003 में बसपा के 38 विधायकों को तोड़कर मुलायम सिंह यादव की सरकार बनवाई थी। अब पार्टी ने उनके परिवार को दरकिनार कर चापलूसी करने वाले को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने ऐसा कर सपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है।
विज्ञापन
इसी वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ मुख्य रूप से मुलायम यूथ ब्रिगेड के नगराध्यक्ष साजिद, सपा युवजन सभा के नगराध्यक्ष कलीम कुरैशी, लोहिया वाहिनी के नगराध्यक्ष कय्यूम अंसारी, नगर उपाध्यक्ष इरफान अंसारी व मो. नाजिम, यूथ ब्रिगेड के अरशी बेग, महासचिव साजिद
अंसारी, फौजी बेग, मो. यूसुफ, नगर सचिव समीर चौधरी, फिरोज खां, बाबर खां, अय्यज अंसारी, नावेद खान, तसलीम खान व अब्दुल कादिर ने भी अपने पदों से इस्तीफे देने की घोषणा की। उनका कहना है कि वह अपने इस्तीफे अखिलेश यादव के पास भी भेजेंगे।