फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Read Namaz and return home, violence has no place in the movement: Imran

नमाज पढ़े और घर को लौटे, आंदोलन में हिंसा की कोई जगह नहीं: इमरान

Thu, 26 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Read Namaz and return home, violence has no place in the movement: Imran
नमाज पढ़ें और घर को लौटे, आंदोलन में हिंसा की कोई जगह नहीं : इमरान
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने फेसबुक पर लाइव आकर शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने वालों से गुजारिश की है कि वे मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद शांतिपूर्वक तरीके से अपने-अपने घरों को लौट जाएं। मसूद ने कहा कि किसी भी आंदोलन को हिंसा कमजोर बनाती है, बल्कि आंदोलन को खत्म कर देती है। उन्होंने वादा किया कि महीने भर के भीतर कानून को लेकर बड़ा कार्यक्रम घोषित करेंगे। यह आंदोलन किसी एक मजहब के लिए नहीं और न ही एक दिन के लिए है। इसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, लेकिन इसके लिए आंदोलन का तरीका शांतिपूर्वक होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जिस तरीके से विशेषकर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने लाठी चलाई और गोलियां बरसाईं उसकी हम निंदा करते हैं, लेकिन देश की नागरिकता से संबंधित कानून को लेकर हमारा विरोध जारी रहेगा, जिसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाई जा रही है, जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश विकट स्थितियों से गुजर रहा है। देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में कुछ, मंच से कुछ और कहते हैं। इसलिए एनआरसी और नागरिकता कानून इस आंदोलन को लंबे समय तक लड़ने की जरूरत है, लेकिन इसके लिए हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, संभल सहित कई जगहों पर जो हिंसा हुई वह उचित नहीं था। इमरान मसूद ने अपने लाइफ संदेश के दौरान हालांकि प्रशासन और पुलिस को यह भी हिदायत दी कि यदि उन्होंने महमूद मदनी को गिरफ्तार किया या किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज किया तो कांग्रेस के लोग और मैं खुद गिरफ्तारी दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed