{"_id":"5f88905b8ebc3e9bbb18cfd6","slug":"rc-will-be-released-on-the-outstanding-payment-dm-saharanpur-news-mrt506350932","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिल की होगी आरसी जारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिल की होगी आरसी जारी: डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में चीनी मिलों के यूनिट हैड की बैठक लेते डीएम अख
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि पेराई सत्र से पूर्व गन्ना किसानों का भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। चीनी मिलें पेराई सत्र से पहले गन्ना किसानों का भुगतान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि बजाज शुगर मिल बकाया भुगतान में लापरवाही बरतती है तो उसकी आरसी(रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी की जाए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में चीनी मिलों के यूनिट हेड के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि बजाज शुगर मिल गांगनौली का भुगतान सबसे कम होने के चलते उसे तत्काल नोटिस भिजवाएं। यदि भुगतान में फिर भी लापरवाही बरती जाए तो चीनी मिल के विरुद्ध आरसी जारी की जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को भी जल्दी चलवाया जाए।
जिला गन्ना अधिकारी केएमएम त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को बताया कराया कि जनपद में किसानों को 1280 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है। 389 करोड़ का भुगतान अभी होना शेष है। गांगनौली चीनी मिल ने अभी तक कुल 51 प्रतिशत ही भुगतान किया है जो सबसे कम है। उन्होंने बताया कि नानौता चीनी मिल ने 80 प्रतिशत, देवबंद ने 85 प्रतिशत, शेरमऊ ने 63 प्रतिशत और सरसावा ने 82 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया कि गांगनौली एवं देवबंद चीनी मिल 31 अक्टूबर को, नानौता चार नवंबर को, शेरमऊ एवं सरसावा चीनी मिल छह नवंबर को पेराई सत्र प्रारंभ कर देंगी।