{"_id":"63e142cf7be6516a776701ec","slug":"rc-issued-to-263-vehicle-owners-for-not-depositing-tax-saharanpur-news-c-14-1-107491-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टैक्स जमा नहीं करने पर 263 वाहन स्वामियों की आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टैक्स जमा नहीं करने पर 263 वाहन स्वामियों की आरसी जारी
Mon, 06 Feb 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में काफी वाहन बिना रोड टैक्स जमा किए फर्राटा भर रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन ने रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले 263 वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी की है।
संभागीय परिवहन विभाग ने लंबे समय से रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। ट्रक, बस, टाटा मैजिक, टेंपों, ई-रिक्शा के 263 वाहन स्वामियों ने जून 2022 से अभी तक अपना रोड टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे में बकाया जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग ने नोटिस दिए हैं। इसके बाद भी उन पर कोई असर नहीं पड़ा। इन वाहन स्वामियों पर विभाग का 64.93 लाख रुपये बकाया है।
अब विभाग ने इन स्वामियों को आरसी जारी कर दी है। राजस्व विभाग के माध्यम से वाहन स्वामियों से बकाया जमा कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी वाहन मालिकों ने बकाया नहीं जमा किया तो संभागीय परिवहन विभाग में उनके वाहनों की फिटनेस नहीं होगी। उधर, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि 263 वाहन स्वामियों पर लाखों रुपये बकाया चल रहा है। कई बार नोटिस दिए गए। अब उनके खिलाफ आरसी जारी की गई है।