फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RC cut even after the bill was submitted, picketed in protest

बिल जमा होने पर भी कटी आरसी, विरोध में बिजलीघर पर धरना

Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
RC cut even after the bill was submitted, picketed in protest
नागल। गांव सधारणसिर में विद्युत बिल जमा करने के बाद भी आरसी काटने से गुस्साए किसानों ने भाकियू तोमर के बैनर तले नारेबाजी करते हुए बिजली घर का गेट बंद कर उसके सामने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नागल निवासी रविंद्र कुमार, प्रवीण और रोहताश ने अपनी विद्युत बकाया बिल 6 अक्टूबर को जमा कर दिए थे, लेकिन बुधवार को उनके घर पर तहसील से अमीन आरसी लेकर पहुंचा। जिसने उन्हें बकाया बिल जमा करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित किसानों ने यूनियन पदाधिकारियों को इससे अवगत कराया। इस पर किसान इकट्ठे होकर नागल बिजली घर पर आ गए और बिजली घर का मेन गेट बंद करते हुए धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू तोमर के मंडल उपाध्यक्ष चौ. बिरेंद्र ने कहा कि बिजली विभाग जान बूझकर किसानों का शोषण कर रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के करीब आधे घंटे बाद उपखंड अधिकारी सुंदर पाल ने किसानों के बीच पहुंच उनसे वार्ता की, लेकिन किसान नहीं माने। इस पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता से फोन पर वार्ता कराई। अधीक्षण अभियंता ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जो गलत आरसी कटी है उनकी जांच कर वापस कराया जाएगा। तब जाकर किसान शांत हुये। धरना देने वालों में नीरज राणा, रामबीर राणा, सत्येंद्र, मोनू चौधरी, विकास, लकी, संदीप, अमित, अर्जुन, कुलदीप, अरुण, रविंद्र, भानु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed