फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RC cut by sending electricity bill of three lakhs

तीन लाख के बिजली बिल भेजकर काट दी आरसी

Mon, 04 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
RC cut by sending electricity bill of three lakhs
शाकंभरी। विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े गांव मलकपुर में करीब तीन वर्ष पूर्व हुए बीपीएल बिजली के कनेक्शन के भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं, जिसको लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष है। उपभोक्ताओं की तहसील द्वारा आरसी भी काट दी गई है। विभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ता तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े गांव मलकपुर में विगत तीन वर्ष पूर्व बीपीएल की श्रेणी में आने वाले लोगों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए थे। सभी लोगों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठाते हुए फ्री कनेक्शन भी कराए थे। तीन वर्षों के बाद अब पहली बार विभाग चेता और ग्रामीणों को 3-3 लाख की राशि के भारी भरकम बिल भेज दिए जिसको देखकर बीपीएल की श्रेणी में आने वालों के होश उड़ गए। मलकपुर निवासी सोनेन्द्र का 3 लाख, नसीम नाई, पदम, कैलाशी और जहूर के तीन तीन लाख का बिजली का बिल भेज दिया गया है। उनका कहना है कि इसके अतिरिक्त उनको समय भी नहीं दिया गया और उनकी तहसील से आरसी भी काट दी गयी है अब अमीन उनके घर के चक्कर लगा रहा है। इस मामले में बेहट विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अभय कुमार का कहना है कि सभी बिजली बिलों को चेक कराया जाएगा उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed