फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ravindra Miglani resigns from IIA, makes serious allegations

रविंद्र मिगलानी का आईआईए से त्यागपत्र, लगाए गंभीर आरोप

Sun, 01 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Miglani resigns from IIA, makes serious allegations
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) चैप्टर सहारनपुर में चल रही कलह अब खुलकर सामने आ गई है आईआईए के निवर्तमान चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने त्यागपत्र दे दिया है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया है कि वर्तमान पदाधिकारियों के तानाशाही रवैये के कारण कई सदस्य भी इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में रविंद्र मिगलानी ने रविवार को ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि वह 34 साल से आईआईए के सदस्य हैं और वर्ष 2019 -20 और 2020 -21 में चैप्टर चेयरमैन रहे। उनके कार्यकाल में बेस्ट चैप्टर का सम्मान भी मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया नौ जुलाई को जब कार्यकारी पदाधिकारियों की मीटिंग हुई, तब आईआईए के प्रोटोकॉल और समृद्ध परंपरा को दरकिनार कर उनके साथ पीड़ादायक व्यवहार किया। जबकि संगठन ने उन्हें मंडल स्तर पर भी जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद भी वर्तमान कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों ने जानबूझकर ऐसा व्यवहार किया। रविंद्र मिगलानी ने कहा नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा ही कार्यभार सौंपा जाता है, ऐसा पहले से होता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले के बारे में उसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी अवगत कराया और पदाधिकारियों से भी निवेदन किया कि उनके आत्म सम्मान को जो ठेस पहुंचाई गई, उस पर खेद व्यक्त करके परस्पर तालमेल से कार्य किया जाए, लेकिन 23 दिन बाद भी इस विषय पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। रविंद्र मिगलानी ने आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारियों के अहम की वजह से संगठन के कई सदस्य आहत हैं, क्योंकि दो तीन पदाधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। उन्होंने अपने त्यागपत्र के साथ ही 20 से ज्यादा सदस्यों के भी त्यागपत्र देने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed