फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ravana took Sita away from deceit

सहारनपुर की रामलीला में छल से सीता को हर ले गया रावण

Thu, 06 Oct 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
Ravana took Sita away from deceit
सहारनपुर की रामलीला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर में विभिन्न जगह संचालित हो रही रामलीलाओं में भरत मिलाप, दशरथ स्वर्गारोहण लीला का मनोहारी मंचन किया गया।
विज्ञापन

प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से बेहट रोड पर आयोजित रामलीला में कलाकारों ने भरत मिलाप और दशरथ स्वर्गारोहण लीला का मनोहारी मंचन किया।

इससे पूर्व सांय भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की हाथी पर सवारी निकाली गई। सवारी रामलीला भवन से चलकर रामलीला ग्राउंड पहुंची। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, उत्सव संचालन अमित सिंघल, नीरज गर्ग, हितेेष गर्ग,

दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, ऋषिपाल गुप्ता, लक्ष्य कांबोज, सचिन गोयल, किशन अग्रवाल, सुशील शर्मा, राजेंद्र काका आदि मौजूद रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा द्वारा गोविंद नगर रामलीला में सीता हरण लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन


संचालन महामंत्री वरुण शर्मा ने किया। सुपर क्लब रामलीला द्वारा गोपाल नगर में चल रही रामलीला में सुग्रीव मित्रता, बाली वध लीला का मंचन हुआ। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति द्वारा गुरुद्वारा रोड रामलीला में भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवयुग सेवा समिति द्वारा केशव नगर रामलीला में सीता की खोज, सुग्रीव मित्रता, बाली वध की लीला का मंचन हुआ। अध्यक्ष राजकुमार मदान, महामंत्री आाशु धवन, विजय कालडा, सुरजीत सिंह आदि रहे।

मानवीय कल्याण समिति द्वारा लेबर कॉलोनी रामलीला में सीता हरण लीला का मंचन हुआ। रावण की भूमिका रामा शंकर, सीता की भूमिका प्रज्ञा, राम की भूमिका संजीव आर्यन, लक्ष्मण की भूमिका जौनी ने निभाई।

उत्तर रेलवे नाटक क्लब द्वारा मालगोदाम रामलीला में सीता हरण लीला का मार्मिक मंचन हुआ। श्री राधाकृष्ण मंदिर क्लब द्वारा गांधी पार्क रामलीला में जगदीश भंडारी के निर्देशन में सीता हरण लीला का मंचन हुआ।

श्री कृष्णा राम नाटक क्लब द्वारा जुबली पार्क रामलीला एवं श्रीरामलीला कमेटी द्वारा कपिल विहार में चल रही रामलीला में सीता हरण लीला का मंचन हुआ। सरसावा। अंबाला रोड स्थित वीरसेवा मंदिर के प्रांगण में आयोजित रामलीला में रावण द्वारा सीता हरण की लीला मंचित की गई।


जिस समय रावण ने जंगल में साधु का वेष धरकर सीता जी से भिक्षा मांगी। भिक्षा देने के लिए सीता जी कुटिया से बाहर आई और रावण उनका अपहरण कर ले जाता है।

पुष्पक विमान से सीता जी का हरण कर भाग रहे रावण का पक्षीराज जटायु रास्ता रोकता है, लेकिन रावण उन्हें घायल कर देता है। सीता जी को खोजते हुए राम लक्ष्मण आते हैं तो जटायु श्रीराम-लक्ष्मण को सारा वृतांत सुनाते हुए दम तोड़ देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed