फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Several trains to Delhi cancelled today; Railways has called them off.

Saharanpur News: आज दिल्ली नहीं जाएंगी कई ट्रेनें, रेलवे ने की निरस्त

Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Several trains to Delhi cancelled today; Railways has called them off.
्सरहारनपुर/शामली। दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के चलते ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। सहारनपुर से चलने और गुजरने वाली एक एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें शनिवार यानी आज बंद रहेंगी। ऐसे में दिल्ली जाने वाली यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर से होकर दिल्ली जाने वाली वंदेभारत, शताब्दी, सुपर, इंटरसिटी, छत्तीसगढ़, गोल्डन टेंपल, शालीमार सहित 20 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इन ट्रेनों में सहारनपुर से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आते-जाते हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर से बनकर चलने वाली 64022 सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली, 54474 सहारनपुर-दिल्ली वाया देवबंद, 64558 सहारनपुर-दिल्ली वाया देवबंद और 64560 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर वाया देवबंद का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 64026 सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली, 74024 सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली, 64028 सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली भी ट्रेन निरस्त रहेंगी। इनके अलावा ट्रेन नंबर 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है। यह ट्रेन सहारनपुर के बजाय टपरी से होकर निकलती है।
उधर, अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed