फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ration of the villagers of Manoharpur at the ration dealer's shop

मनोहरपुर के ग्रामीणों का राशन डीलर की दुकान पर हंगामा

Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ration of the villagers of Manoharpur at the ration dealer's shop
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत थाप्पुल इस्माईलपुर के मजरे मनोहरपुर में शनिवार को ग्रामीणों ने राशन डीलर की दुकान पर हंगामा किया। उन्होंने कहा राशन डीलर पर पैसे लेकर खाद्यान्न दे रहा है जबकि सरकार ने नवंबर माह तक मुफ्त राशन की घोषणा की है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते सरकार ने गरीबों के लिए नवंबर माह तक निशुल्क राशन देने का ऐलान किया है। आरोप है कि क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में राशन डीलर सरकारी राशन वितरण के दौरान रुपयों की वसूली कर रहे हैं। इसके विरोध में कार्ड धारकों ने राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया। गांव के रमेश कांबोज, विकास, लक्की ने बताया कि शनिवार को सरकार की ओर से मिलने वाला राशन लेने गए तो उसने 20 किलो राशन के बदले पचास-पचास रुपये वसूले गए। अंजेश, पिंकी, कुलदीप कांबोज, पंकज, विनेश, शुभम, मोनी, वेदपाल, छोटा, मोनू और सोनू आदि कार्ड धारकों ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी तरफ राशन डीलर बबीता देवी ने बताया कि उन्हें निशुल्क राशन देने के सरकारी आदेश की जानकारी देरी से मिली। इसके बाद उन्होंने वसूल किए गए रुपये संबंधित कार्ड धारक को वापस कर दिए है। उधर, पूर्ति निरीक्षक बेहट अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ राशन डीलर सरकार के निर्देशों की अवहेलना कर रुपये के बदले राशन दे रहे हैं। ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed