{"_id":"5fcd1b5c8ebc3ecf58299436","slug":"rasulpur-naveen-mandi-and-muzaffarabad-sub-market-will-remain-closed-tomorrow-saharanpur-news-mrt514271232","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर नवीन मंडी व मुजफ्फराबाद उप मंडी कल रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर नवीन मंडी व मुजफ्फराबाद उप मंडी कल रहेगी बंद
विज्ञापन

छुटमलपुर। आढ़तिया एसोसिएशन ने कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन किया है। आठ दिसंबर को रसूलपुर कलां स्थित नवीन मंडी व मुजफ्फराबाद की उप मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।
रविवार को नवीन मंडी में हुई आढ़तिया एसोसिएशन की बैठक में मुजफ्फराबाद उप मंडी के अध्यक्ष मो. साजिद ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं और भारत बंद का समर्थन करते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष ताहिर पुंडीर ने कहा कि आढ़तियों एवं व्यापारियों का चोली दामन का साथ है। रसूलपुर नवीन मंडी व मुजफ्फराबाद उप मंडी बंद रखी जाएगी। बैठक में मेहरबान अली, इमरान, सुरेश गोयल, हाजी सहयूम, नीटू कुमार, रकम कश्यप, सुहेल, अजलु कुरैशी, अब्दुल समी, शाहिद कुरैशी, अनिल कुमार, सुखपाल सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।