{"_id":"62a4dc7243fc0620614eb689","slug":"rasuka-s-action-will-be-taken-against-those-who-create-ruckus-saharanpur-news-mrt59250298","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल करने वालों पर रासुका की कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल करने वालों पर रासुका की कार्रवाई होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उपद्रवियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने रासुका लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में शहर कोतवाली में सराय चौकी प्रभारी गौरव राठी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस ने अभी तक 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से हजारों की संख्या में शामिल होकर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया था। घंटाघर से लौटती भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने अराजकता फैलाते हुए दुकानदारों का सामान फेंक कर तोड़फोड़ की तथा पथराव किया। पुलिस की गाड़ी पर भी लाठियां मारीं और पथराव किया। जिसमें एक सिपाही के अलावा दो लोग घायल हुए। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शहर कोतवाली में दर्ज की गई बलवा की घटना में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।
उधर, शहर में हुए बवाल की घटना में शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किए गए 41 आरोपियों को डॉक्टरी कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। एसएसपी ने बताया कि कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।