{"_id":"64a7132304f64a4704016e48","slug":"rashtriya-kisan-mazdoor-sangathan-will-agitate-for-non-availability-of-water-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-5476-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पानी की निकासी न होने पर आंदोलन करेगा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पानी की निकासी न होने पर आंदोलन करेगा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
विज्ञापन
बेहट। गांव लोदीपुर में आबादी के पानी की निकासी न होने के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि आठ जुलाई तक पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
बृहस्पतिवार को गांव में आयोजित बैठक में संगठन के तहसील अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि गांव लोदीपुर में ग्राम प्रधान एवं सचिव की लापरवाही के चलते गांव में आबादी के पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसके चलते पूरे गांव का पानी एक किसान के खेत में जमा हो रहा है। इससे उसके खेत में खड़ी फसलों को भी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित किसान इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आठ जुलाई तक पानी की निकासी की व्यवस्था न कराई गई तो उसके बाद संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
बैठक में अश्वनी सैनी, भरत उपाध्याय, हुकम सिंह, मुकेश कुमार, चौधरी हुसैन, तुषार सैनी, मांगेराम, राहुल, अमित, नरेंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद, चरण सिह, सोन, अमरीश कुमार आदि मौजूद रहे।