फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mission Election: Rapid Rail, Airport and Expressway Push Development Politics in Western UP

Mission Election: रैपिड-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और एक्सप्रेसवे की तिकड़ी, पश्चिमी यूपी में विकास से सियासी संदेश

Wed, 15 Apr 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:41 AM IST
सार

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। मेरठ में इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में जगह बनाई। जानिए किस छात्र-छात्रा ने कितने अंक हासिल किए।

विज्ञापन
Mission Election: Rapid Rail, Airport and Expressway Push Development Politics in Western UP
जेवर हवाई अड्डा, मेरठ मेट्रो और दिल्ली दून ई वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंफ्रास्ट्रक्चर की तिकड़ी से चुनावी जमीन मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। मेरठ में मेट्रो-नमो भारत रैपिड रेल, नोएडा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सियासी संदेश दिया है। आगामी चुनाव से पहले इन परियोजनाओं को बेहद खास माना जा रहा है।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी को लंबे समय से राजनीतिक रूप से अहम माना जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटी है। सरकार एक के बाद एक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण कर रही है। मेरठ में मेट्रो-नमो भारत रैपिड रेल शुरू की गई। इससे दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई। वहीं नोएडा में हवाई सेवा शुरू होने से निवेश और रोजगार के नए अवसर खुले। अब मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित किया।

विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन परियोजनाओं के जरिए सरकार विकास का मजबूत पकड़ स्थापित करना चाहती है। इससे न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक संदेश दिया। इसके साथ ही विपक्ष के उन आरोपों का जवाब भी देने की कोशिश की है, जिसमें विकास की गति पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। पश्चिमी यूपी में इन परियोजनाओं की शृंखला विकास और सियासत दोनों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

22 फरवरी को मेरठ में मेट्रो व नमो भारत रैपिड रेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो व नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन किया था। इस प्रोजेक्ट से दिल्ली तक यात्रा का समय काफी कम हो गया। यह परियोजना योजना ने लोगों बड़ी राहत दी। इसके साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास की गति भी मिली।
 

28 मार्च को नोएडा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के जरिए क्षेत्र में विदेशी और घरेलू निवेश की उम्मीदें बढ़ी है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिला है।
 
14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित किया। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र को बड़े शहरों से जोड़ रहा है। इससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय उद्योगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed