फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rapid raids to stop Halal certified products in the district

Saharanpur News: जिले में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर रोक को ताबड़तोड़ छापेमारी

Tue, 21 Nov 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rapid raids to stop Halal certified products in the district
नकुड़ में किरयाना की दुकान पर उत्पादों की जांच करती टीम। संवाद
- टीम ने अंबाला वी-मार्ट से चावल, पास्ता एवं सिवयी के 151 पैकेट जब्त किए
विज्ञापन

- नानौता में मेडिकल स्टोरों पर हलाल प्रमाणित मुहर वाली दवाइयों की छानबीन की

सहारनपुर/नकुड़/नानौता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हलाल प्रमाणित वाले उत्पादों की जांच तेज कर दी है। मंगलवार को टीम ने अंबाला रोड स्थित वी-मार्ट से हलाल शब्द लिखे चावल, पास्ता और सिवईं के 151 पैकेट जब्त किए हैं। वहीं, नानौता में दो मेडिकल स्टोरों पर हलाल प्रमाणित मुहर लगी दवाइयों की छानबीन की गई, लेकिन ऐसी दवा नहीं मिली।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर जिलेभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम मॉल, होटल, रेस्टारेंट, बड़े प्रतिष्ठानों पर हलाल प्रमाणित उत्पादों की जांच चल रही है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन कुमार ने टीम के साथ अंबाला रोड स्थित वी-मार्ट पर छापा मारा। इस दौरान यहां से चावल के 63 (308 किलो), पास्ता के 78 (55 किलो) और सिवईं के 10 पैकेट (10 किलो) जब्त किए।
विज्ञापन

नकुड़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गंगोह रणधीर सिंह ने जनक बाजार में पंसारी व किरयाना की दुकानों पर पहुंचे। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा व नायब तहसीलदार राजेश अटवाल भी उनके साथ रहे। खाद्य पदार्थों की गहनता से जांच की। किसी दुकान पर भी हलाल प्रमाणित मुहर का सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता में भी हलाल प्रमाणित लिखे खाद्य पदार्थों पर रोक को लेकर खाद्य विभाग टीम द्वारा दुकानों पर जांच की गई। यहां कुछ नहीं मिला। नानौता में ही रामपुर मनिहारान की एसडीएम श्वेता पांडेय, तहसीलदार जसविंद्र सिंह, औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, आबकारी निरीक्षक अक्षय कुमार ने दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। शिव मेडिकल स्टोर से तीन और ब्राइट मेडिकल स्टोर से दो दवाइयों के सैंपल लिए गए। टीम एक मेडिकल स्टोर संचालक को साथ लेकर उसके घर भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed