फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ranking of district fell due to residual feedback

Saharanpur News: अवशेष फीडबैक से गिरी जनपद की रैकिंग

Mon, 18 Sep 2023 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ranking of district fell due to residual feedback
- अधिकारियों को दिए शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कई विभागों के फीडबैक अवशेष होने के चलते जनपद की आईजीआरएस की मासिक रेंकिग में गिरावट आई है। इसके चलते जनपद को बॉटम 10 में शामिल किया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान,ऑनलाईन और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा जाता है। संबंधित अधिकारी इन शिकायतों का निस्तारण कर उसका डाटा भेजते हैं। जिसे जिलाधिकारी के पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री पाेर्टल पर भेजा जाता है। इस निस्तारण को मुख्यमंत्री कार्यालय से क्रॉस चैक किया जाता है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि शिकायतकर्ता संतुष्ट है या नहीं। इस बार अवशेष फीड बैक के चलते जनपद की रेंकिंग में गिरावट आई है।
विज्ञापन

इनके अवशेष फीडबैक से गिरी रैंकिंग
इस विभागों के अवशेष फीडबैक से जनपद में आईजीआरएस निस्तारण की रेंकिंग में गिरावट आई है। इनमें
अधिशासी अभियंता विद्युत निगम सहारनपुर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड सहारनपुर, तहसीलदार नकुड़, तहसीलदार सदर, तहसीलदार देवबंद, पूर्ति निरीक्षक सहारनपुर, बेहट, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान, सहायक विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद, नागल, पुवारंका, बलियाखेड़ी, गंगोह, साढ़ौली कदीम, उपनिदेशक कृषि, खंड विकास अधिकारी सरसावा, गंगोह, मुजफ्फराबाद, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, प्रभागीय वन अधिकारी, अधिशासी अभियंता अपर खंड पूर्वी यमुना नहर, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी नकुड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनपद की रेंकिग गिरी है, उन्हें इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। -- डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed