फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rana became the student union president Rajan

राजन राणा बने छात्र संघ अध्यक्ष

Sun, 04 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 Rana became the student union president Rajan
एमएस काॅलेज में नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष राजन का स्वागत करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर।  महाराज सिंह कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एमए प्रथम सेमेेेेस्टर के छात्र राजन राणा ने 753 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर विजयी हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष के दीपक कुमार, सचिव पद पर बीएससी तृतीय वर्ष के आकाश शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर बीएससी तृतीय वर्ष के मंसूर अली और कोषाध्यक्ष पद पर एमए प्रथम सेमेस्टर के श्यामलाल ने जीत हासिल की।  
विज्ञापन


रविवार को कॉलेज परिसर में शुरू मतदान प्रक्रिया सुबह से दोपहर दो बजे तक चली। इसमें कुल 2805 मत में से 1280 मत पड़े। 776 वोट छात्राओं और 504 वोट छात्रों ने डाले। कुल मतदान प्रतिशत 45.63 प्रतिशत रहा। पहले दो घंटे में मतदान प्रतिशत 17 प्रतिशत रहा। लेकिन बाद के तीन घंटे में यह प्रतिशत बढ़कर 45.63 प्रतिशत पर पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


मतगणना के पश्चात मुख्य चुनाव प्रभारी डा. कंचन कुमार डे ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। प्राचार्य डा. अशोक कुमार डिमरी, चुनाव अधिकारी कंचन कुमार डे और प्रेस प्रवक्ता डा. अजय शर्मा ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान चुनाव कमेटी के डा. सुभाष चंद, डा. अरुण कुमार गुप्ता, डा. अजय कुमार शर्मा, डा. संजय कुमार, डा. दिनकर मलिक, डा. राम विनय, चीफ प्रॉक्टर डा. पूनम त्यागी, डा. दीपा चौहान, रामकुमार, डा. आरबीएस रावत, डा. कपिल वत्स, अरुण कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, रामबीर यादव, मुकेश कुमार आदि का सहयोग रहा।  उधर, जीत के बाद राजन राणा और उनके समर्थक छात्रों ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नालाल कॉलेज में आज होंगे नामांकन ः सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज के बाद सोमवार से यह प्रक्रिया मुन्नालाल एंव जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में शुरू हो जाएगी। महाविद्यालय में आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। कॉलेज में मतदान 21 दिसंबर को होंगे। 


चुनाव का परिणाम

पद        विजयी प्रत्याशी   प्राप्त मत          पराजित प्रत्याशी   प्राप्त मत 
अध्यक्ष       राजन राणा         753          लोकेश कुमार       485 
उपाध्यक्ष     दीपक कुमार       740           सागर कुमार        491 
सचिव          आकाश शर्मा      791          शीबा परवीन         451 
संयुक्त सचिव  मंसूर अली       755          विशु कुमार          482  
कोषाध्यक्ष       श्यामलाल        780          संजय कुमार       460 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed