फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rampant crime, violent BKU

बेलगाम अपराधों पर भड़की भाकियू

Tue, 03 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 03 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rampant crime, violent BKU
एसएसपी को ज्ञापन देने जाता भाकियू का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर और पशुओं की चोरी की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित भाकियू का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लगने पर नौ मई को नकुड़ थाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि जिले के नागल, तल्हेड़ी, नकुड़ और गंगोह क्षेत्र में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस इन घटनाओं की ओर से आंख मूंदें हुए हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि बेहट क्षेत्र में पशु चोरी, राहजनी और लूट की घटनाएं हो रही है। जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गोकशी, राहजनी और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी मेवाराम ने कहा कि नकुड़ के नसरूल्लागढ़ घाट से अवैध रूप से करीब 200 ट्रालियां गेहूं लेकर हरियाणा जा रही हैं। कहा कि एसडीएम और पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


प्रदीप ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू 9 मई को नकुड़ थाने पर जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मुकेश तोमर, संजय चौधरी, भूपेंद्र त्यागी, राजपाल सिंह, राजवीर सिंह, ध्यान सिंह प्रधान, सोनू, मनोज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed