फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramotsav drenched in the words of saints

Saharanpur News: संतों की वाणी से सराबाेर हुआ रामोत्सव

Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ramotsav drenched in the words of saints
जनमंच में वैष्णवी नृत्यालय द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित युवाचार्य अभय दास
सहारनपुर। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या शोध संस्थान और वैष्णवी नृत्यालय द्वारा आयोजित श्री रामोत्सव कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में 80 किलो फूलों की वर्षा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

जनमंच प्रेक्षागृह में श्री रामोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान से आए अभय दास महाराज, देवी सुदीक्षा, वैष्णवी नृत्यालय अध्यक्ष रंजना नैब, बबीता मलिक, राम राजीव सिंघल, वाईके गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वैष्णवी नृत्यालय के साधकों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रिंसी प्रजेश, तेजस्वी प्रजेश, आकांक्षा, नव्या, आराध्या, अनन्या, अनिष्का, आरोही, नव्या वत्स, वैष्णवी, आरना, श्रुति, पीहू, स्तुति, नंदिनी बिंदल ने महिषासुर मर्दिनी पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कंजू एवं आस्था सेठ के साथ-साथ आदिति, मेधाश्री, इनाया, आराध्या ने भगवान श्री कृष्ण की भावविभोर प्रस्तुति दी। इसके बाद नृत्यमयी रामायण पर 80 किलो पुष्पों की वर्षा एवं महाआरती की अनूठी प्रस्तुति दर्शकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। केएलजी पब्लिक स्कूल के भगवान 108 राम स्वरूप की वैष्णवी नृत्यालय के शिव तांडव एवं संत समागम दीपक अग्निहोत्री, पं. ओमकार चूड़ामणि, पं. नवप्रभात शर्मा, पं. भानु कौशिक, पं.उज्ज्वल शर्मा, पं.शुभम शर्मा, पं.उज्ज्वल भारद्वाज, महंत सुमित भारद्वाज, पं.उद्धव गोंडल ने मंत्रोच्चारण व राम स्तुति की। प्रज्ञानस्थली स्कूल द्वारा शरीर सौष्ठव की प्रस्तुति दी। हनुमान चालीसा पर भी शानदार प्रस्तुत की। सनातन चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, वाईके गुप्ता, बबीता मलिक, यशवंत राणा, रंजना नैब, अनुराग सेठ ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नीरज माहेश्वरी, प्रवेश धवन, विपिन सलूजा, हेमंत अरोडा, अमित गगनेजा, प्रवेश चौधरी, जयदीप, दीपांकर, नीरज माहेश्वरी, आचार्य भीम आदि मौजूद रहे।

जनमंच में वैष्णवी नृत्यालय द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित युवाचार्य अभय दास

जनमंच में वैष्णवी नृत्यालय द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित युवाचार्य अभय दास

जनमंच में वैष्णवी नृत्यालय द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित युवाचार्य अभय दास

जनमंच में वैष्णवी नृत्यालय द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित युवाचार्य अभय दास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed