फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rammurat Yadav elected president of Uttar Pradesh Lekhpal Association

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष चुने गए राममूरत यादव

Fri, 17 Dec 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rammurat Yadav elected president of Uttar Pradesh Lekhpal Association
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के लखनऊ में हुए चुनाव में जनपद में कार्यरत राममूरत यादव दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 495 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार शुक्ला को 311 वोटों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

लखनऊ के कैसरबाग में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की देर शाम तक चुनावी प्रक्रिया चली। प्रदेश महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मतदान के रिजल्ट की जानकारी दी। पश्चिमी जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए सुदेश कुमार ने 487 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सत्येंद्र प्रकाश शर्मा को 300 वोटों से हराया। तहसील सदर में कार्यरत राममूरत यादव लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। निर्वाचन के बाद विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एवं राष्ट्रीय महासचिव ऑल इंडिया पटवारी एवं कानूनगो संघ उपेंद्र सिंह बघेल, अमर किशोर सिन्हा, जयवीर सिंह चहल, हुकुमचंद पाल प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड लेखपाल संघ आदि की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed