{"_id":"606d527f8ebc3e5924448008","slug":"rakesh-tikait-said-government-should-not-consider-the-farmers-movement-as-shaheen-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत बोले : किसानों के धरने को शाहीनबाग न समझे सरकार, कोरोना के गाइडलाइन के साथ जारी रहेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत बोले : किसानों के धरने को शाहीनबाग न समझे सरकार, कोरोना के गाइडलाइन के साथ जारी रहेगा धरना
Wed, 07 Apr 2021 12:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनिन
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरदार भगतसिंह के भतीजे किरनजीत सिंह संधू की बेटी की शादी पर आशीर्वाद देने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार किसानों के धरने को शाहीनबाग का धरना न समझे, किसान कोरोना की गाइडलाईन के बीच धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को भाकियू के राष्ट्री प्रवक्ता राकेश टिकैत शहीद भगतसिंह के भतीजे की बेटी के विवाह में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन होगा, मगर किसानों का धरना समाप्त नहीं होगा। यह किसानों का धरना है, सरकार इसे शाहीनबाग ना समझे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : मुजफ्फरनगर में अधिग्रहण बगैर दे दिया जमीन का मुआवजा, फंस सकते हैं कई अधिकारी
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष के नामांकन करने पर बोले यह चुनाव विधानसभा का नहीं है। राज्य महिला आयोग की सदस्य के त्यागपत्र पर कहा कि और भी लोग भाजपा छोड़कर आएंगे, क्योंकि यह किसी पार्टी की सरकार नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/