फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rajaji Tiger Reserve Park open for tourists

प्रकृति प्रेमियों के लिए खुला राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क

Mon, 16 Nov 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve Park open for tourists
मोहंड में राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट पर पर्यटक सीजन का शुभारंभ करते प्रमुख सचिव वन उत्तराखंड आनन? - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर। वर्षा ऋतु के बाद सोमवार को प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व पार्क के गेट खोल दिए गए हैं। यूपी की सीमा से सटे इस पार्क में बड़ी संख्या में देश और विदेश से सैलानी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सहारनपुर जनपद की उत्तरी-पूर्वी सीमा से सटा हुआ राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क सैलानियों को बहुत पसंद है। बड़ी संख्या में सैलानी हर वर्ष छुटमलपुर देहरादून के बीच स्थित मोहंड के रास्ते नेशनल पार्क के दुर्लभ प्राणियों एवं वनस्पतियों को नजदीक से निहारने के लिए पहुंचते हैं। करीब छह माह तक रोजाना सैलानियों की आवाजाही से सहारनपुर जनपद के मोहंड गांव में भी रौनक बढ़ी रहती है। मोहंड की तरफ खुलने वाले इसके गेट को उत्तराखंड के प्रमुख सचिव वन आनंद वर्धन ने फीता काट कर पर्यटकों के लिए खोला। इस दौरान उन्होंने सभी पर्यटकों के सुरक्षित भ्रमण की कामना की। इस मौके पर उनके साथ राजाजी पार्क के डायरेक्टर डीके सिंह भी उपस्थित रहे। मोहंड स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इस गेट पर पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटा ली गई हैं। मोहंड से लेकर धौलखंड रेंज तक आवागमन के लिए सुरक्षित स्थान है। उन्होंने बताया कि टाइगर, हाथी, बारह सिंघा, सांभर, चित्तल, जंगली खरगोश सहित विभिन्न प्रकार की चिड़ियाओं का दीदार पर्यटक कर सकेंगे। इस मौके पर वन दरोगा मदन सिंह, साधुराम राठौर, मनीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed