फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raised the problems of the farmers in the monthly meeting of Bhakiyu Tomar

भाकियू तोमर की मासिक बैठक में उठाई किसानों की समस्याएं

Mon, 14 Nov 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Raised the problems of the farmers in the monthly meeting of Bhakiyu Tomar
बेहट (सहारनपुर)। भाकियू (तोमर) की मासिक बैठक में किसानों के जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद अपनी मांगों से संबंधित दस सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम दीपक कुमार को सौंपा गया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज ने कहा कि टोडरपुर स्थित शाकंभरी शुगर मिल पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी है। इसके चलते क्षेत्र के गन्ना किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मिल को जल्द चलाने एवं गन्ने का रेट 450 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत रसूलपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे हादसों का खतरा बना है। उन्होंने लाइन को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में गांव इस्माइलपुर में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने, गांव तोता टांडा में ग्राम समाज की भूमि खसरा नंबर 399 को श्मशान घाट के लिए आवंटित किए जाने, गांव टांडा मान सिंह व मनोहरपुर में अंडरपास का निर्माण कराने आदि मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कांबोज, राजू कश्यप, अशोक कुमार, कुलदीप कुमार, आशीष, पारित उपाध्याय, जसबीर राणा, प्रवीण, विकास, जनक, नीटू, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed