फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain water reached the idols in the temple

Saharanpur News: मंदिर में मूर्तियों तक पहुंचा बारिश का पानी

Mon, 23 Jun 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rain water reached the idols in the temple
चिलकाना देवी मंदिर में भरा बरसाती पानी। श्रोत ग्रामीण
चिलकाना/बड़गांव। बारिश ने चिलकाना के बस स्टैंड क्षेत्र को जलमग्न कर दिया। बस स्टैंड स्थित देवी बाला सुंदरी के मंदिर के परिसर में देवी के मुख्य मंदिर, शिव मंदिर, ग्राम देवता खेड़ा स्थल, काली प्रतिमा स्थल तथा भैरव बाबा के स्थल पर जलभराव हुआ।
विज्ञापन

निकासी के लिए नालियां छोटी होने के कारण पानी मंदिर में जा घुसा। पुजारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस सीजन की यह तीसरी बारिश थी। तीनों बारिश का आसपास का गंदा पानी मंदिर क्षेत्र के अंदर आया है।
विज्ञापन

इस बार बारिश का पानी ज्यादा था, जो देव मूर्तियों तक पहुंच गया। देव मूर्तियां भी गंदे पानी के कारण अपवित्र हुई हैं। कई घंटे की मेहनत के बाद मंदिर परिसर में जमे कूड़ा करकट को हटाया गया है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में रोष है। उन्होंने बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव सहित आसपास के गांवों में रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे से तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई जो दो घंटे तक होती रही। बारिश इतनी तेज थी निकासी से लिए बनाए गए नाले का पानी ओवरफ्लो होने के कारण दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed