फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway station will shine with 248.36 crores

Saharanpur News: 248.36 करोड़ से चमकेगा रेलवे स्टेशन

Sun, 25 Jun 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Railway station will shine with 248.36 crores
-अंबाला डीआरएम ने विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट की जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति बताई। रेलवे स्टेशन पर 248.36 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि 2.3 करोड़ रुपये से शारदा नगर में आरसीसी बॉक्स बिछाकर पानी सह सीवरेज के लिए पुल बन रहा है। काम अंतिम चरण में चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर चार-पांच तक फुट ओवरब्रिज के विस्तार के साथ लिफ्ट की स्थापना की जाएगी। इसमें दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्टील निर्माण कार्य प्रगति पर है। 5.5 करोड़ रुपये से लकड़ी पुल के स्थान पर 3.6 मीटर चौड़े नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य होगा। टेंडर जारी हो गया है।
विज्ञापन

4.82 करोड़ रुपये से पीआरएस भवन का निर्माण, नई पार्किंग, दूसरे प्रवेश द्वार पर एफओबी का विस्तार किया जा रहा है। पीआरएस भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया। आपदा प्रबंधन के लिए 15.73 करोड़ रुपये की लागत से सहारनपुर में 140 एमटी ब्रेक डाउन क्रेन सहित नई ए श्रेणी दुर्घटना राहत ट्रेन दी जाएगी। नई पिट लाइन के लिए सिविल कार्य पूरा हो गया है। 3.37 करोड़ रुपये की लागत से खानआलमपुरा यार्ड में नए प्रोजेक्ट का विकास होगा। इसके लिए टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed