फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway police will remain in plain uniform for the safety of Kanwariyas

Saharanpur News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में रहेगी रेलवे पुलिस

Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Railway police will remain in plain uniform for the safety of Kanwariyas
-स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सकुलेटिंग क्षेत्र में रहेगी ड्यूटी, बाहर से भी आएगा फोर्स
विज्ञापन

-कांवड़ यात्रा को लेकर सतर्क हुई रेलवे पुलिस, बड़ी संख्या में हरिद्वार जाते हैं श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चार जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे पुलिस सतर्क हो गई है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जो स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सकुलेटिंग क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे। इसके साथ ही अन्य जिलों से भी फोर्स आएगा।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और सहारनपुर के आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार कांवड़ लेने जाते हैं। श्रद्धालुओं के हरिद्वार जाने का सिलसिला शुरू होने वाला है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने निगरानी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि जीआरपी की एक टीम सर्दी वादी में ड्यूटी करेगी।
विज्ञापन



सीटीवी कैमरों से निगरानी

कांवड़ियों की सुरक्षा को चाक चौबंद रहने के लिए सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन परिसर की निगरानी होगी। जीआरपी और आरपीएफ के कंट्रोल रूम में निगरानी के लिए एक सिपाही की ड्यूटी लगी है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर जीआरपी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। कुछ सिपाहियों को सादी वर्दी में तैनात किया जाएगा, जो रेलवे स्टेशन की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। इसके साथ ही बाहर से भी फोर्स आएगा। यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-संजीव कुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed