फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway Minister's gift: Vande Bharat trains will have stoppage in Deoband

रेलमंत्री की सौगात: देवबंद में होगा वंदे भारत ट्रेनों का स्टॉपेज

Sun, 25 Jun 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Railway Minister's gift: Vande Bharat trains will have stoppage in Deoband
देवबंद पहुंचे रेलमंत्री ने गिनाई केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंदवासियों को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को देवबंद पहुंचे रेलमंत्री ने यहां से गुजरने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों का स्टॉपेज देवबंद में किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा नौ वर्षों में किए गए कार्यों का बखान भी किया।

शनिवार को दून वैली पब्लिक स्कूल में पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पत्रकारों से रूबरू हुए। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पूर्व संचालित हुई वंदेभारत और जल्द ही सहारनपुर से प्रयागराज तक चलाई जाने वाली वंदेभारत का स्टापेज देवबंद में किए जाने की घोषणा की। जिसका लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से मां शाकंभरी तक रेलवे लाइन के सर्वे को फंड भी रिलीज किया जा रहा है। इसमें लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, सहारनपुर जिला प्रभारी डीके शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी, सतेंद्र शिशौदिया, विशाल गर्ग, अरुण गुप्ता, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed