{"_id":"56f992d94f1c1b8e1af006cf","slug":"railway-employees-on-the-streets-for-shelters","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे आवासों के लिए सड़कों पर उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे आवासों के लिए सड़कों पर उतरे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
रेलवे परिसर कार्यालय में मांगों को लेकर प्रर्दशन करते रेलवे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को रेलवे आवासों की बदहाली और निर्माण कार्यों के नाम पर बरती जा रही अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। यूनियन कार्यालय से लेकर स्टेशन तक विरोध जुलूस निकाला गया।
यूनियन के शाखा सचिव सुभाष त्यागी, एसएस वालिया, अजय सिंह ने आरोप लगाया कि सहायक मंडल अभियंता कार्यालय की मनमानी और भ्रष्टाचार के कारण रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिवार परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि रेलवे कालोनी, मालगोदाम रोड सहित अन्य क्षेत्रों में रेलवे आवास बदहाली के शिकार हैं। आवासों की मरम्मत और नए निर्माण के लिए काफी मात्रा में बजट आता है। मगर, वह अफसरों की जेब तक ही सीमित रह जाता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि दो वर्ष से एरिया हाउसिंग कमेटी की बैठक भी नहीं बुलाई गई और न ही रेलवे आवासों की हालत जानने के लिए निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कहा रेलवे कालोनी में सीवर लाइन जाम है। असामाजिक तत्वों की भी दहशत है। इनमें अशोक वोहरा, अनिल पासवान, सुभाष चंद, सुनील तिवारी, देवानंद, विजय कश्यप, दीप कुमार, ब्रह्म सिंह, रामनरेश, गुलशन, राममूर्ति, महेश शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।