फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway employees did not get permission to bike rally

रेलवे कर्मचारियों को नहीं मिली बाइक रैली की अनुमति

Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Railway employees did not get permission to bike rally
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नादर्न रेलवे मेंस यूनियन की निजीकरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर शुरू किए आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को बाइक रैली प्रस्तावित थी, लेकिन जिला प्रशासन ने बाइक रैली की अनुमति नहीं दी। इसके चलते रेल कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस के साथ प्रदर्शन किया और कर्मचारियों के साथ जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों के प्रस्तावित आंदोलन के तहत बाइक रैली के साथ ही मशाल जुलूस निकालने की तैयारी थी। एनआरएमयू शाखा सचिव अवतार सिंह ने बताया कि इसकी अनुमति न मिलने के कारण जनसंपर्क ही किया। खान आलमपुरा यार्ड में सरकार की नीतियों के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शाखा लखपत सिंह, सुरेश चंद पांडेय सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि रेलवे का निजीकरण होने से कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों को भी परेशानी होंगी। उन्होंने रेलवे स्टेशनों और जमीनों को न बेचने, डीए को फ्रीज न करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, 50 या 55 साल की उम्र में ही सेवानिवृत्ति जैसे नियमों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया 18 सितंबर को भी जनजागरण अभियान चलेगा और 19 सितंबर को काला फीता बांधकर सरकार की नीतियों का विरोध होगा । शाखा सचिव परमजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने रेलवे आवासों में पहुंचकर कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवारों को भी सरकार की इन नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed