फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway Ambala Division ranked first in the evaluation

मूल्यांकन में पहले नंबर पर रहा रेलवे अंबाला मंडल

Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Railway Ambala Division ranked first in the evaluation
सहारनपुर। उत्तर रेलवे ने सितंबर माह में 68 मंडलों की मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की, उसमें अंबाला मंडल प्रथम स्थान पर आया है। यह मूल्यांकन केपीआई (की-परफॉर्मेंस इंडीकेटर) के अनुसार किया जाता है।
विज्ञापन

इस मूल्यांकन में पांच श्रेणियां शामिल हैं। उसमें सुरक्षा कार्य, व्यवसाय और वित्तीय प्रदर्शन, गतिशीलता, क्षमता उपयोग। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि भारतीय रेलवे के मूल्यांकन के अनुसार सितंबर माह में अंबाला मंडल को 68 मंडलों में शीर्ष स्थान पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे को 16 जोनों में से चौथा स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि निर्णय लेने का विश्लेषणात्मक आधार बनाकर केंद्रित रणनीतिक और परिचालन सुधार के साथ इसे हासिल किया गया है। इसके लिए समस्त कर्मचारियों का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन

-- डीआरएम ने मेमो शेड का किया निरीक्षण
सहारनपुर। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मेमो शेड का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक वह यहां रहे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से लेकर वाणिज्यिक निरीक्षक और अन्य तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed