{"_id":"60201d0a8ebc3e4c7f240dba","slug":"rail-track-repair-work-completed-inquiry-committee-will-now-be-formed-saharanpur-news-mrt5242208120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक का मरम्मत कार्य पूरा, अब गठित होगी जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक का मरम्मत कार्य पूरा, अब गठित होगी जांच कमेटी
विज्ञापन
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन लाईन से मालगाड़ी उतरने के बाद ट्रक को ठीक करते कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
रेल ट्रैक का मरम्मत कार्य पूरा, अब गठित होगी जांच कमेटी
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर दो बार मालगाड़ी पटरी से उतरने के मामले में अब जांच कमेटी गठित करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल रेललाइन की मरम्मत करा दी गई है। टूटे स्लीपरों को बदलवा दिया गया है। अब मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्तर से मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। ताकि यह पता चल सके कि इस जगह पर बार-बार हादसे क्यों हो रहे हैं।
शुक्रवार शाम और फिर शनिवार सुबह दो बार सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या सात के बराबर वाली रेललाइन पर मालगाड़ी बेपटरी हो चुकी है। दोनों हादसों में मालगाड़ी के बीच वाला डिब्बा पटरी से उतरा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जहां पर दोनों बार डिब्बा पटरी से उतरा है वहां ट्रैक में हल्का घुमाव है, जो मुरादाबाद रूट से आ रही रेललाइन से यार्ड की तरफ जाने के लिए दूसरी लाइन पर गाड़ी ले जाने के दौरान आता है। इसी स्थान पर दोनों बार मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा। अंबाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह रेल सुरक्षा, संचालन और तकनीकि विभाग के इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे तक छानबीन चली थी। वहीं, मालगाड़ी पटरी से उतरने के दौरान टूटे स्लीपरों को बदलने और रेललाइन दुरुस्त करने को लेकर शनिवार शाम कर्मचारची जुटे रहे थे। इसके बाद ट्रायल भी कराकर देखा गया और ट्रैक को ठीक कर लिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक ठीक करा लिया गया है, लेकिन अब मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्तर से इस मामले में जांच कमेटी गठित की जानी है, जो इन घटनाओं को लेकर गंभीरता से जांच करेगी।