फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rail-road Jam, harass people

रेल-सड़क मार्ग जाम, जनता हलकान

Thu, 01 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 01 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rail-road Jam, harass people
भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिलेभर के किसान सड़कों पर उतर पड़े। रामपुर मनिहारान में पैसेंजर ट्रेन पर कब्जा कर एक घंटा तक रेल और सड़क मार्ग रोका गया। छुटमलपुर में देहरादून हाईवे, मिर्जापुर में यमुनोत्री हाईवे, सरसावा में अंबाला हाईवे और नकुड़ में बस स्टैंड पर एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा कर अपनी मांगें दुहराई। गंगोह में तो चार घंटे तक सहारनपुर मार्ग अवरुद्ध किए रखा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अफसरों को ज्ञापन देकर किसानों ने जाम खोले। इस दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी और वे अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए भटकते रहे। रामपुर मनिहारान में यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के नेतृत्व में किसानों ने दोपहर 12 बजे दिल्ली रोड हाईवे रेलवे क्रासिंग पर पहुंच फाटक बंद कर दिया और पटरियों के बीच दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान वहां पहुंची दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 74021 को किसानों ने कब्जे में लेकर एक घंटे तक रोके रखा। दोपहर एक बजे पहुंचे तहसीलदार और एसओ को पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों ने रेल और सड़क मार्ग मुक्त किया।
विज्ञापन


छुटमलपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में किसानों ने कलसिया तिराहे पर दून हाईवे जाम कर दिया। डेढ़ घंटा तक किसान सड़क पर जमे रहे। किसानों ने प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक पर निशाना साधा। किसान आयोग की स्थापना और लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत जोड़कर मुआवजा देने की मांग प्रमुखता से उठाई। दोपहर डेढ़ बजे किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता और सीओ सुनीति को ज्ञापन सौंप कर जाम खोल दिया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, राव नौशाद, राजबीर कांबोज, रघुबीर सिंह, चौधरी सुदेशपाल, नीटू प्रधान, मनोज चौधरी, अजय कांबोज, आमिर, अनिल कुमार, देवेंद्र कांबोज, अनुभव पाल, यशपाल सिंह रहे। इस दौरान कई कई किमी लंबा जाम लग गया। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकुड़ में किसानों ने जिला महामंत्री अशोक डाल्लेवाला के नेतृत्व में सुबह 11 बजे नगर के बस स्टेंड पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ बजे किसानों के बीच पहुंचे तहसीलदार अब्दुल बासित अंसारी को किसानों ने मांगपत्र सौंपकर जाम खोल दिया। अशोक डाल्लेवाला, युवा विंग के जिलाध्यक्ष मेवाराम, संजय चौधरी, तहसील अध्यक्ष महीपाल, प्रदीप ठाकुर, चौधरी नकली सिंह, संजय, डा. इदरीश अहमद, अशोक रणदेई, सिताब सिंह, कमलेश, नाथीराम, इरशाद रशीद, जगदीश, सेठपाल रहे।
सरसावा में यूनियन कार्यकर्ताओं ने थाने के समीप नकुड़ तिराहे पर राजमार्ग जाम कर 40 मिनट तक धरना दिया। सरसावा ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह ने टोडरपुर, दया शुगर और गांगनौली मिल को चालू कराने की मांग की। ईश्वर सिंह, राजकुमार, भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार से क्षेत्र में प्लाई इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की मांग की।

जाम के कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। एसओ के जाम खोलने के आग्रह पर किसानों ने सपा सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सवा 12 बजे लगे जाम को एक बजे खोल दिया गया। धर्मपाल सिंह, नर सिंह, जिंदाहसन, काला, गालिब, नरेश, यशपाल, पवन, हेम सिंह, रामनाथ, सरजीत, तेजपाल, बबलू, इमरान, विक्रम सिंह, ओमपाल आदि रहे।
नागल में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह की अगुवाई में किसानों ने सांकेतिक जाम लगाया। राजपाल सिंह, अभिषेक, रणबीर सिंह, मनीष, मनोज, अजब सिंह, प्रेम सिंह, राजबीर, योगेंद्र रहे।
गंगोह में किसानों ने सुबह दस बजे से दो बजे तक सहारनपुर रोड पर सीएचसी के निकट चक्का जाम कर धरना दिया। बाद में एसआई अरविंद नैन को ज्ञापन सौंपा गया। जिला उपाध्यक्ष डा. ओमपाल, ब्लाक अध्यक्ष ब्रजपाल सैनी, डा. धूम सिंह, सतीश कुमार, नगराध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, विक्रम सिंह, ध्यान सिंह, जगदीश प्रधान, जहांगीर, नीटू, मैनपाल, अख्तर, सुखविंद्र, धूम सिंह, नरेंद्र, जाहिद, काजी नसीम रहे।

गागलहेड़ी के चौरादेव में भगवानपुर और बडूली में देवबंद मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सदर अनूप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बलियाखेड़ी निर्भय सिंह फौजी, चौधरी जिले सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, नाथीराम, राज सिंह, भंवर सिंह, पद्म सिंह, मांगेराम, ब्रजेश त्यागी, संजय त्यागी आदि रहे।


मिर्जापुर में थाने के सामने किसानों ने दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर दुपहर 12 बजे से एक बजे तक जाम लगाया। जिला संगठन मंत्री घनश्याम राणा, तेजपाल सिंह, राज सिंह, अफजल पाडली, मुंतजीर, आलिम आदि शामिल रहे। बाद में उन्होंने अपने बीच पहुंचे तहसीलदार योगेंद्र यादव को पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed