फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rail passengers' journey was difficult in the cold season

सर्द मौसम में मुश्किल रहा रेलयात्रियों का सफर

Mon, 30 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rail passengers' journey was difficult in the cold season
सहारनपुर। सर्द मौसम के बीच रविवार को रेल यात्रियों के लिए सफर भी मुश्किल भरा रहा। अंबाला रेलवे मार्ग पर चार घंटे का ब्लाक होने के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। पिछले तीन सप्ताह में ही रेलवे की ओर से तीन मेगा ब्लाक के साथ कई आंशिक ब्लाक लगाए। इसके चलते रेल यात्रियों को लगातार परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कोहरे में बेहाल रेल यात्रियों को फिर चार घंटे के ब्लाक से रेल गाड़ियों के आंशिक रद्दीकरण और रेल गाड़ियों को रोककर चलाने को लेकर मुश्किल बढ़ गई है। अंबाला मंडल अंतर्गत अंबाला-लुधियाना सेक्शन में 29 दिसंबर को चार घंटे का ब्लाक रहेगा। इससे कई रेल गाड़ियों के संचालन पर असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की ओर से पूर्व में घोषित शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 64511 सहारनपुर-ऊना-हिमाचल पैसेंजर रेलगाड़ी ऊना-सरहिंद के बीच कैंसल रही। 64517 अंबाला-नागलडैम पैसेंजर रेलगाड़ी को परिवर्तित मार्ग अंबाला-चंड़ीगढ़-मोरिंडा के रास्ते चलाया। ट्रेन नंबर 54551 अंबाला-भटिंडा पैसेंजर को दो घंटे रोक कर दोपहर 2.25 बजे अंबाला से चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12357 कोलकत्ता-अमृतसर एक्सप्रेस को सहारनपुर-अंबाला के बीच करीब एक घंटा पचास मिनट रोककर चलाया जाएगा। 64516 नंबर की ट्रेन नागलडैम-अंबाला कैंट पैसेंजर रेलगाड़ी को पचास मिनट तक आनंदपुर साहिब-भरतगढ़ के बीच रोका।

ब्लॉक से प्रभावित ट्रेनों के अलावा कुछ गाड़ियां कोहरे के कारण एक से लेकर तीन घंटे देरी से पहुंची। वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया ब्लॉक खुलने के बाद अन्य ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed