फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid three cheese factories, took samples and sent them for testing

Saharanpur News: पनीर की तीन फैक्टरी पर छापा, नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Raid three cheese factories, took samples and sent them for testing
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चल रहा है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को टीम ने रामपुर मनिहारान में तीन पनीर फैक्टरी व देवबंद में दूध डेयरी पर छापा मारकर सैंपल भरे और जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में टीम सबसे पहले टीम देवबंद में पहुंची। यहां ओमप्रकाश डेयरी, अंबेहटा शेख में अरविंद के यहां से दूध का सैंपल लिया गया। इसके बाद टीम रामपुर मनिहारान पहुंची। यहां इरफान पनीर फैक्टरी से पनीर, रिफाइंड, शरीफ पनीर फैक्टरी से भी पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा मोतर्रम पनीर फैक्टरी को चेक किया। इस दौरान रामपुर मनिहारान उपजिलाधिकारी श्वेता पांडेय भी साथ रही। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनजीत सिंह, रणधीर सिंह, महावीर प्रेमी, महेंद्र यादव, आरके सिंह, संदीप, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed