फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid on clinic running without license, medicine worth five lakh seized

Saharanpur News: बिना लाइसेंस चल रहे क्लीनिक पर छापा, पांच लाख की दवा सीज

Mon, 27 Feb 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Raid on clinic running without license, medicine worth five lakh seized
सहारनपुर-पुवांरका। देहात कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी शेख में बिना लाइसेंस के चल रहे एक क्लीनिक पर औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मारा। इस दौरान तीन दवाइयों के सैंपल लेकर करीब पांच लाख रुपये की दवा को सीज किया गया। क्लीनिक की शिकायत मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जनता रोड पर गांव सरकड़ी शेख में डॉक्टर परवेज आलम के क्लीनिक पर छापा मारकर जांच पड़ताल की। क्लीनिक बिना लाइसेंस और बिना बोर्ड के चलता मिला। चिकित्सक अपने क्लीनिक पर क्षेत्र के मरीजों को भी देख रहा था। औषधि निरीक्षक ने पुलिस को साथ लेकर क्लीनिक से भारी मात्रा में दवा बरामद की, साथ ही दो एंटीबायोटिक और एक पैरासिटामाॅल का सैंपल लिया। नमूने जांच के लिए गोरखपुर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। बरामद दवा की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई। दवा को सीज करते हुए पुलिस के हवाले किया गया। चिकित्सक को भी थाने लाया गया। जहां कागजी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बंद हो गए मेडिकल स्टोर
सरकड़ी शेख में औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर बंद होते चले गए। साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी शिकायत
औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि जिस क्लीनिक पर कार्रवाई की गई, उसकी मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर बिना लाइसेंस के चलने की शिकायत की गई थी। उसी के तहत पुलिस की मदद से क्लीनिक पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed