फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid many places, nine child laborers rescued

कई जगह छापा, नौ बाल श्रमिक मुक्त कराए

Sat, 20 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 20 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Raid many places, nine child laborers rescued
शहर की औद्योगिक इकाइयों से लेकर वाणिज्य प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम के नाम पर बचपन अब भी बंधन में हैं। शुक्रवार को श्रम विभाग, पुलिस और चाइल्ड संस्था के सहयोग से जेवी जैन कॉलेज, रेलवे रोड सहित अन्य जगहों पर मारे गए छापों में नौ बाल श्रमिक मुक्त कराए गए।
विज्ञापन


मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों को चाइल्ड लाइन संस्था के संरक्षण में दिया गया है। यहां इनके आयु सत्यापन के बाद पुनर्वास की कार्रवाई की जाएगी।

सहायक श्रम पर्वतन अधिकारी बीएम शर्मा, हेमंत चौधरी, चाइल्ड लाइन संस्था के निदेशक मंसूर अहमद के साथ ही थाना सदर पुलिस ने छापे मारे। इन छापों से मचे हड़कंप के बीच टीमों ने संजय कुमार, जफर, अंजारुल, सन्नी, अख्तर, संदीप, बिन्नेवाल, महबूब सहित नौ बाल श्रमिकों को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन संस्था के निदेशक मंसूर ने बताया कि इन बच्चों का आयु सत्यापन कराया जाएगा। यदि 14 वर्ष से कम आयु मिलती है तो प्रतिष्ठान संचालकों पर 20000 रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे से पहले 1100 प्रतिष्ठान को दिए गए थे नोटिस
श्रम विभाग की टीमों ने बताया कि इन छापों से पहले ही शहर के 1100 प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस दिए गए थे कि वे अपने यहां के बाल मजदूरों को खुद ही मुक्त कर दें। अन्यथा छापे मारकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed