फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rahul Tyagi again elected President, Bikram Pundir General Secretary

राहुल त्यागी फिर अध्यक्ष, बिक्रम पुंडीर महामंत्री निर्वाचित

Wed, 03 Nov 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul Tyagi again elected President, Bikram Pundir General Secretary
सहारनपुर। भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी का बुधवार को चुनाव हुआ। इसमें राहुल त्यागी को दूसरी बार जिलाध्यक्ष और बिक्रम सिंह पुंडीर को जिला महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर आयोजित चुनाव में सभी विकास खंडों से 200 किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी प्रांत मंत्री मेरठ दुष्यंत पुंडीर रहे। जिला कमेटी में अनिल चौधरी एवं अमरीश राणा को उपाध्यक्ष, रजनीश त्यागी एवं पप्पू प्रधान को सह मंत्री, मुनेश त्यागी को कोषाध्यक्ष बनाया। कार्यालय मंत्री रणदीप राणा, जैविक प्रमुख नीरज सैनी, युवा प्रमुख दीपक जाट, महिला प्रमुख मितलेश देवी, प्रचार प्रमुख नीरज त्यागी चुने गए। कार्यकारिणी में इंतखाब प्रधान, सत्यपाल राणा, महेंद्र सिंह, परीक्षित चौधरी, रामपाल सिंह, प्रेम सिंह चौहान, बृजेश कांबोज, धर्मेंद्र पुंडीर, सीमा देवी को सदस्य बनाया।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि डीजल, पेट्रोल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर तत्काल अंकुश लगाए। मेरठ प्रांत के अध्यक्ष ठाकुर हरवीर सिंह ने सढ़ौली कदीम विकास खंड के गांव टोडरपुुर में धान क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed